सोमालिया में फंसे चार भारतीय मछुआरों को स्वदेश भेजा गया

Ads

सोमालिया में फंसे चार भारतीय मछुआरों को स्वदेश भेजा गया

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 09:00 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 09:00 PM IST

नैरोबी, आठ जुलाई (भाषा) सोमालिया में फंसे तमिलनाडु के चार मछुआरों को बुधवार को विमान से भारत वापस भेजा गया। उच्चायोग ने यह जानकारी दी।

केन्या में भारतीय उच्चायोग ने इन मछुआरों की वापसी का इंतजाम किया।

उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि ये चार मछुआरे सोमालिया के लासकोरे में फंस गए थे और अब वे विमान से भारत लौट रहे हैं।

उच्चायोग ने कहा, ‘‘जब यह मामला मिशन के ध्यान में लाया गया, तब से ही वह मछुआरों और उनके परिवारों के लगातार संपर्क में रहा और उनकी सुरक्षित वापसी में मदद की।’’

भाषा शफीक माधव

माधव