अब फ़्रांस में भी उठा राफेल डील का मामला, एनजीओ ने दर्ज की शिकायत

अब फ़्रांस में भी उठा राफेल डील का मामला, एनजीओ ने दर्ज की शिकायत

अब फ़्रांस में भी उठा  राफेल डील का मामला, एनजीओ ने दर्ज की शिकायत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: November 24, 2018 5:40 am IST

नई दिल्ली। भारत से गर्माया राफेल डील का सौदा अब फ़्रांस तक भी पहुंच गया है। इसी के चलते फ़्रांस के एक एनजीओ ने लोक अभियोजन कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई है कि इस मामले में राफेल डील से सम्बंधित सभी मुद्दों की गंभीरता से जाँच होनी चाहिए साथ ही सारी बाते सार्वजानिक की जाये।

ज्ञात हो कि शेरपा नामक एनजीओ ने कहा है कि उसने यह शिकायत एक पूर्व मंत्री की ओर से दायर की है। बता दें कि 36 राफेल विमानों के सौदे को लेकर भारत में पिछले काफी समय से राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस आदि विपक्षी दल मोदी सरकार की ओर से 2016 में फ्रांस के साथ की गई राफेल डील में बड़े घोटाले का आरोप लगाकर जांच की मांग कर रहे है।

 


लेखक के बारे में