फ्रांस में पेंशन सुधार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आज पांचवां दिन

फ्रांस में पेंशन सुधार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आज पांचवां दिन

फ्रांस में पेंशन सुधार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आज पांचवां दिन
Modified Date: February 16, 2023 / 04:15 pm IST
Published Date: February 16, 2023 4:15 pm IST

पेरिस, 16 फरवरी (एपी) फ्रांस में पेंशन सुधार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल और विरोध प्रदर्शन का बृहस्पतिवार को पांचवां दिन है। यह पेंशन सुधार देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दूसरे कार्यकाल की एक प्रमुख नीति है।

विरोध प्रदर्शन का यह नवीनतम दौर पिछले मौकों की तुलना में कम बाधा उत्पन्न करने वाला होने की उम्मीद है, क्योंकि पेरिस मेट्रो सामान्य रूप से संचालित हो रही है और इससे अधिकतर स्कूल प्रभावित नहीं है।

हालांकि, रेलकर्मी की हड़ताल से हाईस्पीड टीजीवी ट्रेनें और क्षेत्रीय सेवाएं गंभीर रूप से बाधित होंगी।

पेरिस के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डे ओरली पर लगभग एक तिहाई उड़ानें रद्द होने की आशंका है और क्षेत्रीय हवाई अड्डों पर भी उड़ानें बाधित होंगी।

प्रस्तावित पेंशन सुधारों को लेकर नेशनल असेंबली में बहस शुरू हो गई है। इसके तहत न्यूनतम सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 64 कर दी गई है और पूर्ण पेंशन के हकदार होने के लिए लोगों को कम से कम 43 वर्षों तक काम करने की आवश्यकता होगी। सुधार की अलोकप्रियता और अन्य उपायों के कारण संसद में हंगामा बढ़ा है।

एपी अमित रंजन

रंजन


लेखक के बारे में