फ्रांस से जुड़ा कंटेनर पोत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरा
फ्रांस से जुड़ा कंटेनर पोत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरा
दुबई, तीन अप्रैल (एपी) माल्टा का ध्वज वाहक और फ्रांसीसी जहाजरानी कंपनी सीएमए सीजीएम द्वारा संचालित जहाज सीएमए सीजीएम क्रिबी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर लिया है। समुद्री यातायात पर नजर रखने वाली वेबसाइट ने यह जानकारी दी।
वेबसाइट के मुताबिक यह संभवत: पहला फ्रांसीसी पोत है जिसने ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किये जाने के बाद पार किया है।
इसके मुताबिक जहाज बृहस्पतिवार को दुबई के समुद्री क्षेत्र से रवाना हुआ और शुक्रवार को ओमान के मस्कट के तट पर पहुंचा।
एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया के लिए विश्व की तीसरी सबसे बड़ी कंटेनर जहाजरानी कंपनी सीएमए सीजीएम से संपर्क किया लेकिन उक्त कंपनी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद से जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले पोतों की संख्या में लगभग 90 प्रतिशत की कमी आई है।
लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस नामक डेटा कंपनी के मुताबिक एक मार्च से अब तक टैंकर और कंटेनर जहाजों सहित लगभग 150 जहाज ही जलडमरूमध्य से गुजरे हैं। इनमें से भी अधिकतर ईरान, चीन, भारत और पाकिस्तान से जुड़े हैं।
एपी धीरज नरेश
नरेश

Facebook


