पेरिस, 18 अप्रैल (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि शनिवार सुबह दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य सैनिक घायल हो गए।
मैक्रों ने बताया कि मृतक सैनिक की पहचान मोंटौबन के 17वें पैराशूट इंजीनियर रेजिमेंट के स्टाफ सार्जेंट फ्लोरियन मोंटोरियो के रूप में हुई है।
मैक्रों ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, “सभी संकेत यही बताते हैं कि इस हमले की जिम्मेदारी हिज्बुल्ला की है। फ्रांस की मांग है कि लेबनानी अधिकारी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करें और दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”
राष्ट्रपति ने कहा कि मोंटोरियो के तीन साथी सैनिक घायल हो गए और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
उन्होंने कहा, “पूरा देश हमारे सैनिकों के परिवारों और लेबनान में शांति के लिए कार्यरत सभी सैन्यकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है तथा उन्हें अपना समर्थन देता है।”
एपी जितेंद्र शफीक
शफीक