Giorgia Meloni Deepfake Video: प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर किया अपलोड / Image Source: file
रोम: Giorgia Meloni Deepfake Video इटली में हाल ही में ऐसा खुलासा हुआ है कि खुद पीएम जॉर्जिया मेलोनी के पैरों तले जमीन खिसक गई है। इतना ही नहीं मामला सामने आने के बाद जॉर्जिया मेलोनी सरकार के मंत्रियों के भी होश उड़े हुए हैं। दरअसल यहां डिपफेक वीडियो बनाने का एक बड़ा स्कैंडल चल रहा था, जिसका शिकार न सिर्फ देश की प्रधानमंत्री बल्कि कैबिनेट की कई नेत्रियां हुईं हैं। हालांकि मामले में कई नेत्रियों ने शिकायत दर्ज कराई है।
Giorgia Meloni Deepfake Video मिली जानकारी के अनुसार एक प्लेटफॉर्म पर महिला राजनेताओं की आपत्तिनजक तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स या पब्लिक सोर्स से ली गई थीं। बाद में इन्हें एडिट कर पोस्ट किया गया था। इस वेबसाइट के 7 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आरोपियों ने महिलाओं की तस्वीरों के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था।
रिपोर्ट के अनुसार, महिला राजनेताओं की तस्वीरें रैलियों या टीवी इंटरव्यू के दौरान ली गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मेलोनी की बहन आरियाना भी इस स्कैंडल का शिकार हुईं हैं। उनकी तस्वीरें भी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई हैं। उनके अलावा अभिनेत्री पाओला कोर्टेलेसी, सी एन्कोरा डोमानी और इन्फ्लुएंस शियारा फैराग्नी शामिल हैं।
फर्जी तस्वीरों पोस्ट करने को लेकर सबसे पहले शिकायत पीडी पार्टी की राजनेता वेलेरिया कैंपाग्ना थीं। एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह इस घटना से निराश और नाराज हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि बगैर इजाजत के फोटो पोस्ट किए गए हैं, तो वह ‘शांत नहीं बैठ सकती थीं।’
उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ स्विमसूट में ही नहीं, बल्कि इनमें मेरे सार्वजनिक और निजी जीवन के तस्वीरें भी शामिल थीं।’ उन्होंने लिखा, ‘इनके नीचे बेहद भद्दे और हिंसक कमेंट्स थे। मैं चुप नहीं बैठ सकती, क्योंकि यह कहानी सिर्फ मेरी नहीं है। यह हम सभी के बारे में है। यह स्वतंत्र रहने, बगैर किसी डर के रहने और सम्मानित होने का अधिकार है।’ उनके अलावा पीडी राजनेता एलीशिया मोरानी, एलेसांड्रा मोरेटी और लिया क्वार्टापेले ने भी नाराजगी जाहिर की है।