Govt Employees Retirement Age Latest News Today: सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र अब सिर्फ 55 साल! बैठक में कैबिनेट मंत्रियों का बड़ा फैसला
Govt Employees Retirement Age Latest News Today: सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र अब सिर्फ 55 साल! बैठक में कैबिनेट मंत्रियों का बड़ा फैसला

Govt Employees Retirement Age Latest News Today: सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र अब सिर्फ 55 साल! Image Source: AI Generated
इस्लामाबाद: Govt Employees Retirement Age Latest News Today भारत, चीन सहित दुनिया के कई देशों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट की उम्र में बढ़ोतरी किए जाने की मांग कर रहे हैं। बात करें चीन की तो यहां सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र में तीन साल की बढ़ोतरी की जा चुकी है। वहीं, भारत में भी रिटायरमेंट की उम्र 62 साल है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 5 साल कम करने का फैसला किया है। इस प्रस्ताव पर कैबिनेट में मुहर भी लगाई जा चुकी है।
Govt Employees Retirement Age Latest News Today पाकिस्तान बेहद आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है ये तो दुनिया के किसी भी देश से छिपी नहीं है। आर्थिक तंगी से उबरने के लिए पाकिस्तान की सरकार अजीबोगरीब कारनामे भी करती रही है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि श की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार कई तरह के कदम भी उठा रही है। बताया जा रहा है कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को भुगतान किए जाने वाले पेंशन को बोझ कम करने के लिए रिटारयमेंट की उम्र घटाने का फैसला किया है।
पाकिस्तान की नामी मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार शरीफ सरकार की ओर से उठाए जा रहे ये कदम बेलआउट पैकेज को मंजूरी देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से सुझाए गए प्रस्तावों में थे। इसमें खास ये है कि यह सुझाव देश के वित्त मंत्रालय की ओर से सेवानिवृत्ति लाभों के कारण भुगतान में अस्थायी देरी के लिए सेवानिवृत्ति की आयु को दो साल बढ़ाकर 62 वर्ष करने के प्रस्ताव के एक साल बाद आया है। हालांकि इस कदम का आईएमएफ ने विरोध किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने एक बैठक में पेंशन योजना में सुधार के निर्देशों के कार्यान्वयन में देरी पर सवाल खड़े किए थे। बैठक में बात पर सहमत बनी थी कि मौजूदा पेंशन योजना में सुधार लागू करने में समय लगेगा। ऐसे में ईसीसी ने तर्क दिया कि सेवानिवृत्ति की आयु पांच साल कम करने की स्थिति में पेंशन भुगतान में कमी आ सकती है। अगर यह पूरे बोर्ड में लागू हो जाता है तो इसमें सरकार के पेंशन दायित्व व्यय को 50 अरब रुपए प्रति वर्ष तक कम करने की क्षमता है। बता दें कि पाकिस्तान में इस समय संघीय पेंशन बिल एक ट्रिलियन रुपए से अधिक है। इसमें नागरिक हिस्सा 260 अरब और सशस्त्र बलों का हिस्सा 750 अरब पाकिस्तानी रुपए है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पाकिस्तान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र में 5 साल की कटौती करने का फैसला किया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Govt Employees Retirement Age Latest News Today: Govt Employees will Retire on Age 55 Cabinet Approves
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmसह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
01 Oct 2026 | 8:20 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmखबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm