नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने सात छात्रों का अपहरण किया

Ads

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने सात छात्रों का अपहरण किया

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 03:05 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 03:05 PM IST

अबुजा (नाइजीरिया), चार जून (एपी) उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने एक स्कूल परिसर के बाहर स्थित एक मकान पर धावा बोलकर सात छात्रों को अगवा कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता याज़िद अबूबकर ने एक बयान में बताया कि यह घटना बुधवार तड़के संघर्ष-ग्रस्त जमफारा राज्य के कौरा नमोदा इलाके में हुई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रों को कहां ले जाया गया है, लेकिन अन्य बचे छह छात्रों को सुरक्षित बचाने के प्रयास जारी हैं।

जमफारा उन हथियारबंद गिरोहों का गढ़ रहा है जो फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं को अंजाम देते हैं। हाल के वर्षों में पूरे देश में छात्रों के अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

स्थानीय समाचार आउटलेट ‘प्रीमियम टाइम्स’ की एक गणना के अनुसार, बोर्नो राज्य के चिबोक से वर्ष 2014 में 200 से अधिक स्कूली छात्राओं के सामूहिक अपहरण के बाद से अब तक 20 स्कूलों से कम से कम 1,900 छात्रों का अपहरण किया जा चुका है।

एपी प्रचेता वैभव

वैभव