Muzaffarpur Hospital Fire News: बढ़ता जा रहा है दर्दनाक हादसे का आंकड़ा, पूरे इलाका सदमे में, अब तक पांच लोगों ने तोड़ा दम, घटना को लेकर सीएम भी हुए भावुक

Ads

Muzaffarpur Hospital Fire News: बढ़ता जा रहा है दर्दनाक हादसे का आंकड़ा, पूरे इलाका सदमे में, अब तक पांच लोगों ने तोड़ा दम, घटना को लेकर सीएम भी हुए भावुक

Muzaffarpur Hospital Fire News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में पांच लोगों की मौत
  • हादसे को लेकर सीएम चौधरी ने जताया दुख
  • मृतकों के परिजनों के लिए कि मुआवजे का ऐलान

मुजफ्फरपुर: Muzaffarpur Hospital Fire News बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी अस्पताल (Prasad Hospital Fire) के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल में हुई। (Bihar Hospital Fire News)

Muzaffarpur Hospital Fire News नगर आयुक्त ऋतुराज सिंह ने कहा, ‘‘अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य लोग घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’’ इससे पहले, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया था कि सुबह घटना की सूचना मिलने पर मृतकों की संख्या तीन थी। उन्होंने बताया कि आईसीयू में लगभग 13 से 15 मरीजों का इलाज चल रहा था, जिन्हें उनके परिजन अन्य अस्पतालों में ले गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हम मरीजों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’ अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और तेजी से फैल गई, जिससे आईसीयू में धुआं भर गया और मरीजों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई।

लापरवाही के सवाल पर नगर आयुक्त ऋतुराज सिंह ने पत्रकारों से कहा कि जिलाधिकारी ने मामले की गहन जांच के लिए अपर समाहर्ता (एडीएम), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) समेत अन्य अधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम गठित की है। उन्होंने कहा, ‘‘जांच दल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी।’’

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना को ‘‘अत्यंत दुखद’’ बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और घायलों के उपचार के लिए जिला अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।’’ उपमुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। इस बीच, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवालों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने से हुई जनहानि से मैं अत्यंत दुखी हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घटना को हृदयविदारक बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

जदयू विधायक दल के नेता और राज्य सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह घटना बेहद दुखद है। सरकार इसकी जांच कराएगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस योजना बनाई जाएगी।’’ इस घटना को लेकर बिहार कांग्रेस ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि मुजफ्फरपुर में हुई इतनी बड़ी घटना के बावजूद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपना दिल्ली दौरा रद्द कर बिहार आना चाहिए और राज्य के अस्पतालों की व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए।

डॉ. वर्धन ने आरोप लगाया कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही बदहाल स्थिति में है और अस्पतालों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों को उजागर कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इन्हें भी पढ़ें:-

आग कहाँ लगी थी?

ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल के ICU में।

कितने लोगों की मौत हुई है?

अब तक 5 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है।

आग लगने का कारण क्या बताया जा रहा है?

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट।