उतरपश्चिम पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने स्थानीय पत्रकार की हत्या की

Ads

उतरपश्चिम पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने स्थानीय पत्रकार की हत्या की

  •  
  • Publish Date - December 8, 2020 / 10:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

पेशावर, आठ दिसंबर (भाषा) उतरपश्चिम पाकिस्तान में दो अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्थानीय पत्रकार की उसके घर में हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान की मदीना कालोनी में कैस जावेद के घर में जबरन घुस गए। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार जावेद के पेट में गोली मारी गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

वह दस वर्षों से एक निजी टीवी चैनल से कैमरामैन के तौर पर जुड़े हुए थे और अपना वेब चैनल भी चला रहे थे।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा नीरज नीरज पवनेश

पवनेश