एक और देश में तख्तापलट की साजिश, राष्ट्रपति ने कहा- मेरी जान लेने की कोशिश की थी

एक और देश में तख्तापलट की साजिश, राष्ट्रपति ने कहा- मेरी जान लेने की कोशिश की थी

एक और देश में  तख्तापलट की साजिश, राष्ट्रपति ने कहा- मेरी जान लेने की कोशिश की थी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: February 7, 2021 8:05 pm IST

पोर्ट ऑ प्रिंस, सात फरवरी (एपी) हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे ने रविवार को कहा कि पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है जो उनकी हत्या करने और उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश जुटे थे।

Read More: बहू पर आती थी देवी! सिद्धि के लिए चढ़ा दी अपने ही ससुर की बलि, तंत्र-मंत्र के चक्कर में आकर करती थी ये काम

उन्होंने वार्षिक कार्यक्रम के उद्घाटन के सिलसिले में जैकेमल रवाना होने से पहले यहां हवाई अड्डे पर यह बात कही। उनके साथ प्रधानमंत्री और पुलिस प्रमुख भी थे। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी जान लेने की कोशिश थी।’’
Read More: Mauni Amavasya 2021: इस बार मौनी अमावस्या पर है ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें मुहूर्त, व्रत नियम और महत्व

उन्होंने दावा किया कि यह साजिश नवंबर, 2020 में शुरू हुई। हालांकि उन्होंने इसका ब्योरा या सबूत नहीं सामने रखा। उन्होंने बस इतना कहा कि गिरफ्तार लोगों में एक न्यायाधीश और एक पुलिस महानिरीक्षक है।


लेखक के बारे में