लेबनान के साथ समुद्री सीमा को लेकर ‘‘ऐतिहासिक समझौता’’ किया है : इज़राइल

Ads

लेबनान के साथ समुद्री सीमा को लेकर ‘‘ऐतिहासिक समझौता’’ किया है : इज़राइल

  •  
  • Publish Date - October 11, 2022 / 02:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

यरूशलम, 11 अक्टूबर (एपी) इज़राइल के प्रधानमंत्री येर लापिद ने मंगलवार को कहा कि उनके देश ने पड़ोसी लेबनान के साथ साझा समुद्री सीमा को लेकर एक ‘‘ऐतिहासिक समझौता’’ किया है।

अमेरिका ने इसके लिए हुई वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री लापिद ने समझौते को एक ‘‘ ऐतिहासिक उपलब्धि ’’ बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता ‘‘ इज़राइल की सुरक्षा को मजबूत करेगा, इज़राइल की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा पहुंचाएगा और हमारी उत्तरी सीमा में स्थिरता सुनिश्चित करेगा।’’

इज़राइल के 1948 में अस्तित्व में आने के बाद से ही लेबनान और इज़राइल के बीच समुद्री सीमा को लेकर विवाद है। दोनों देश भूमध्य सागर के लगभग 860 वर्ग किलोमीटर (330 वर्ग मील) क्षेत्र पर दावा करते हैं।

एपी निहारिका अविनाश

अविनाश