बड़ा हादसा: समुद्र में गिरा हेलीकॉप्टर, पर्यटकों ने तैरकर बचाई लोगों की जान, दो की हालत गंभीर

Helicopter crashes into sea in Miami, no casualties : यह हेलीकॉप्टर उस स्थान से कुछ फुट की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ..

बड़ा हादसा: समुद्र में गिरा हेलीकॉप्टर, पर्यटकों ने तैरकर बचाई लोगों की जान, दो की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: February 20, 2022 12:14 pm IST

Helicopter crashes into sea in Miami ; मियामी (अमेरिका), अमेरिका के फ्लोरिडा में मियामी बीच के पास समुद्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर उस स्थान से कुछ फुट की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग तैराकी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: प्यून, माली और ड्राइवर के 70 पोस्ट के लिए 5 हजार ग्रेजुएट, LLB डिग्रीधारी ने किया आवेदन, नौकरी पाने कानपुर-प्रयागराज से आए बेरोजगार

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हेलीकॉप्टर सवार दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और दोनों की हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें:  ‘पीछे से चला था बल्ला, नहीं पता किसने मारा’ अपने बयान से पलटा निगम कर्मी, MLA आकाश विजयवर्गीय को मिली राहत

मियामी बीच पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि उसे साउथबीच इलाके में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना शनिवार दोपहर को मिली। पुलिस द्वारा सार्वजनिक किए गए एक वीडियो में हेलीकॉप्टर समुद्र की तरफ नीचे आते और दुर्घटनाग्रस्त होकर पानी में गिरते दिखाई दे रहा है। वीडियो में उक्त स्थान के पास बड़ी संख्या में लोग तैराकी करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस विभाग ने कहा कि संघीय विमानन प्रशासन घटनास्थल पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें:  बायो CNG प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में ही गायब है विभाग के मंत्री का नाम, शुरू हुई सियासत

 


लेखक के बारे में