हिंदू युवती ने कासिम को राखी बांधकर बनाया था भाई, युवक ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर कर लिया निकाह

हिंदू युवती ने कासिम को राखी बांधकर बनाया था भाई, युवक ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर कर लिया निकाह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: July 28, 2021 5:50 pm IST

Forced marriage with Rakhi sister

कराची
। पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में समाज को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। हिंदू महिला रीना मेघवार ने बताया कि जिस शख्स को उन्‍होंने रक्षाबंधन के मौके पर राखी भाई बनाया था, उसी ने उससे जर्बदस्ती निकाह कर लिया । रीना ने बताया कि उसने अपने पड़ोसी कासिम काशखेली को राखी बांधकर से उसे अपना ‘भाई’ बनाया था। बाद में इसी’भाई’ ने रीना का अपहरण कर उन्‍हें जबरन इस्‍लाम कबूल कराया और निकाह कर लिया।

रीना ने सोशम मीडिया के जरिए मदद मांगी, इसके बाद उनका वीडियो भीरत सहित क ई देशों में वायरल हो गया। इसके बाद पाकिस्तान सरकार पर दवाब बढ़ रहा था। इसके बाद पाकिस्‍तान की एक कोर्ट ने रीना मेघवार को आरोपी शख्स से छुड़ाकर उसके उनके माता-पिता के हवाले किए जाने का आदेश दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे प्रताड़ित किया गया और कासिम काशखेली ने जाली प्रमाणपत्र दिखाकर उससे शादी कर उसे मुस्लिम साबित कर दिया ।

Read More News:  शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में स्वीकारी ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने की बात 

Forced marriage with Rakhi sister

रीना का एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रही है, ‘कृपया मुझे मेरे माता-पिता के पास भेज दो, मुझे जबरन लाया गया है। मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है और कहा गया है कि मेरे माता-पिता व भाइयों को मार डाला जाएगा।’ हालांकि, उसने वीडियो में धमकी देने वाले नाम नहीं लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद सिंध प्रांत की सरकार ने जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद बदीन के एसएसपी शबीर अहमद सेथर ने एक दल का नेतृत्व किया और काशकेली के घर से हिंदू लड़की को बरामद कर लिया।

Read More News:  शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में स्वीकारी ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने की बात

रीना मेघवार को सोमवार को बदीन की कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने एक बयान दिया है कि उसने इस्लाम कबूल नहीं किया था और आरोपी ने मुस्लिम महिला के रूप में उससे जबरन शादी करने के लिए झूठे पेपर तैयार किए थे। अदालत ने रीना का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। अधिकारियों की उपस्थिति में मेघवार को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। उसने न्यायाधीश को यह भी बताया कि आरोपी ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया और उसके भाई की जान को खतरा है।

वहीं, युवक के परिजनों का दावा है कि रीना ने इस साल फरवरी खुद अपना घर छोड़ दिया था, रीना ने अपनी मर्जी से काशखेली से निकाह किया था। आरोपी परिवार ने कहा कि रीना ने हाईकोर्ट के सामने दावा किया था कि उसने मर्जी से काशखेली से निकाह किया था।

 


लेखक के बारे में