पेरिस। फ्रांस के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी ला रिपब्लिक एन मार्श को ऐतिहासिक जीत मिली है। रविवार को पहले राउंड में हुई वोटिंग में मैक्रों की पार्टी को 32.3 प्रतिशत वोट मिले है। जबकि राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार मारी ली पेन की धुर दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल फं्रट को 14 प्रतिशत मत मिले। पहले राउंड में महज 48.7 प्रतिशत मत पड़ था। दूसरे राउंड का चुनाव अगले रविवार को होगा। दूसरे राउंड में भी रूझान ऐसे रहे तो मैक्रों की पार्टी को 415-445 सीटें मिल सकती है। नेशनल असेंबली की 577 सीटों के लिए यह वोटिंग हो रही है। ये चुनाव राष्ट्रपति मैक्रों के लिए इसलिए भी अहम है क्योकि उन्हे श्रम और आर्थिक सुधारों पर अपने कुद प्रस्तावित विवादित कानूनों को आगे बढ़ाने के लिए संसद के निचले सदन में बहुमत की जरूरत होगी।
गौरतलब है कि सोशलिस्ट पार्टी में मंत्री रहे मैक्रों ने पिछले साल भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर इस्तीफा दे दिया था। आगे बढ़ो आंदोलन शुरू किया था। इसके बाद बिना किसी मुख्यधारा की पार्टी के समर्थन के बिना राष्ट्रपति चुनाव जीता। अब एक साल पहले बनी उनकी पार्टी ने संसदीय चुनाव में इस लहर को बरकरार रखा है। यह फ्रांस के इतिहास में किसी पार्टी की सबसे तेज रफ्तार है।