काहिरा, 20 जुलाई (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों ने सना हवाई अड्डे पर हालिया हमले के जवाब में सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की घोषणा की है।
हूती के एक सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने सोमवार को एक वीडियो बयान में कहा कि सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उन्होंने इसे ‘आंख के बदले आंख’ की नीति के तहत उठाया गया कदम बताया।
सारी का यह बयान यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच पिछले सप्ताह हुए तीखे संघर्ष के बाद आया है। इस दौरान सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सऊदी अरब के आभा हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया था।
इन घटनाओं से 2022 से जारी संघर्ष विराम पर खतरा मंडराने लगा है।
एपी अमित सुरेश
सुरेश