(Stock Market 21 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Stock Market 21 July 2026 in India: आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है। वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेत और मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही बाजार की नजर कई बड़ी कंपनियों के पहली तिमाही (Q1) के नतीजों पर भी रहेगी। कल सोमवार को घरेलू शेयर बाजार (Share Market) गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 442 अंक टूटा और निफ्टी-50 करीब 95 अंक फिसल गया था। ऐसे में निवेशक आज भी सतर्क रूख अपना सकते हैं।
वैश्विक स्तर पर निवेशकों की चिंता बढ़ी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होर्मुज के दक्षिणी मार्ग के पास दो तेल टैंकरों में विस्फोट के बाद आग लगने से तनाव और बढ़ गया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि यदि क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई जारी रहती है तो रणनीतिक जलमार्ग बंद रखा जा सकता है। साथ ही बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की जिम्मेदारी भी ली गई है। इस घटनाक्रम का असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला, जहां शुरुआती कारोबार मिलाजुला रहा। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार भी पिछला कारोबारी सत्र गिरावट के साथ बंद हुए।
मध्य पूर्व के घटनाक्रम के बीच कमोडिटी बाजार में भी हलचल रही। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.37 प्रतिशत गिरकर 88.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 82.47 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं हाजिर सोने की कीमत लगभग 4,008.83 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही, जबकि चांदी में हल्की कमजोरी दर्ज की गई। दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 100.96 के स्तर पर बना रहा जो हाल के दिनों के मजबूत स्तरों में शामिल है। डॉलर के मुकाबले जापानी येन, यूरो और ब्रिटिश पाउंड में भी सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
गिफ्ट निफ्टी के शुरुआती कारोबार से भी भारतीय बाजार (Stock Market Today in India) के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। सुबह गिफ्ट निफ्टी 24,155 के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर 24,259.50 से करीब 104.5 अंक नीचे था। इससे संकेत मिलता है कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हो सकती है। हालांकि दिनभर बाजार की दिशा वैश्विक घटनाओं, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगी।
आज कई बड़ी कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही के (Stock Market Today) नतीजे जारी करेंगी, जिससे उनके शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है। इनमें बजाज ऑटो, बंधन बैंक, JSW इंफ्रास्ट्रक्चर, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, आवास फाइनेंशियर्स, आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी टोटल गैस, क्रिसिल, इंडियन होटल्स कंपनी, मास्टेक, मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज, ट्राइडेंट, TVS मोटर कंपनी और वेल्सपन स्पेशलिटी सॉल्यूशंस जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों के आधार पर उनके शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें: