अपहरण के बाद युवती की हत्या, सड़कों पर उतरे लोगों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
अपहरण के बाद युवती की हत्या, सड़कों पर उतरे लोगों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
पोर्ट-औ-प्रिंस (हैती) छह नवम्बर (एपी) । युवती के अपहरण के बाद उसकी हत्या किए जाने की घटना से नाराज सैकड़ों प्रदर्शनकारी बृहस्पतिवार को हैती की राजधानी में सड़कों पर उतरे। इनमें से कई स्कूल की वर्दी में थे।
हाई स्कूल सीनियर एऐलीन सिनसियर रविवार को कूड़े के ढेर में मिली थी। उसके रिश्तेदारों का कहना है कि वे उसका अपहर्ताओं को फिरौती नहीं दे पाए थे।
ये भी पढ़ें- इस विधानसभा सीट में हुआ फर्जी वोटिंग, वीडियो सामने आने के बाद पीठासीन अधिकारी ने
मानवाधिकार समूहों ने इस घटना का विरोध करते हुए देश के गहराते सुरक्षा संकट को रेखांकित किया।
सिनसियर की तस्वीर के साथ मार्च करने वाली कैटी जीन जोसफ (19) ने कहा , ‘‘ मैं चिंतित हूं, जो सिनसियर के साथ हुआ वह मेरे साथ भी हो सकता है।’’
ये भी पढ़ें- BJP को वोट देने पर कांग्रेसी समर्थकों ने घर में घुसकर की मारपीट, एक ही
हैती में सड़कों पर उतरे लोगों ने राष्ट्रपति जोंबेल मोइज़ के निष्कासन की मांग भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ने अर्थव्यवस्था का दुरुपयोग किया और उन लोगों की जवाबदेही तय करने में नाकाम रहे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहायता के अरबों रुपयों का गबन कर उन्हें विदेश में बैंकों में जमा कराया।

Facebook


