मैं गृह सुरक्षा विभाग के कर्मियों का वेतन फिर से शुरू करने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर करुंगा: ट्रंप

मैं गृह सुरक्षा विभाग के कर्मियों का वेतन फिर से शुरू करने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर करुंगा: ट्रंप

मैं गृह सुरक्षा विभाग के कर्मियों का वेतन फिर से शुरू करने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर करुंगा: ट्रंप
Modified Date: April 2, 2026 / 10:03 pm IST
Published Date: April 2, 2026 10:03 pm IST

वाशिंगटन, दो अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह जल्द ही एक आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे जिसके तहत गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के उन सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जायेगा जिन्हें आंशिक सरकारी बंदी के दौरान वेतन नहीं मिला है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस एकतरफा कदम की घोषणा करते हुए गतिरोध के लिए डेमोक्रेट को दोषी ठहराया और इस सप्ताह गतिरोध को समाप्त करने के प्रयासों में रिपब्लिकन नेताओं के काम के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

ट्रंप के इस हस्तक्षेप का प्रभाव विभाग के अन्य गैर-कानून प्रवर्तन कर्मचारियों पर भी पड़ने की उम्मीद है, जिनमें संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी और अमेरिकी तटरक्षक बल के कर्मचारी शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि उनके परिवारों ने ‘‘बहुत लंबे समय तक पीड़ा झेली है।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारे उन बहादुर और देशभक्त लोक सेवकों को मदद मिलने वाली है, जो लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमारे देश की रक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं।’’

एपी

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में