पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने इमरान खान, राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने दिलाई शपथ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने इमरान खान, राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने दिलाई शपथ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने इमरान खान, राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने दिलाई शपथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: August 18, 2018 5:48 am IST

इस्लामाबाद। इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इमरान खान को पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने शपथ दिलाई। उनके शपथ समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए।  शपथग्रहण समारोह में पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू से पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मुलाकात की। 

पढ़ें- दो युवकों ने ली उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी,दोनों क्रांतिकारी सराभा के गांव में करेंगे सरेंडर

गौरतलब है पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शाहबाज शरीफ को हराकर शीर्ष पद का चुनाव जीता। इमरान को 176 वोट मिले, जबकि शहबाज को केवल 96 वोट हासिल हुए। शहबाज को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने को लेकर विपक्षी महागठबंधन में पहले ही मतभेद उभर आए थे। 

पढ़ें- ट्रक और ऑटो में भिड़ंत, ऑटो सवार पांच लोगों की मौत

25 जुलाई के आम चुनाव के बाद बनी 15वीं नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री का चुनाव महज एक औपचारिकता रह गई थी। दरअसल, बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुआई वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) अपने 54 सांसदों के साथ मतदान से अलग रही, जिसके बाद विपक्षी महागठबंधन के लिए 65 वर्षीय इमरान के दावे को चुनौती देना असंभव हो गया। पीएमएल-एन के पास सदन में सिर्फ 82 सीटें हैं। 

पढ़ें- नेहरू नगर और उरकुरा-सरोना बाईपास पर ओवरब्रिज का काम, 20 और 21 अगस्त को कई ट्रेनें रद्द

आम चुनाव में पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। कुल 270 सीटों पर हुए चुनाव में पीटीआई को 116 सीटें मिली थीं। नेशनल असेंबली की कुल 342 सीटों में 272 पर सीधे चुनाव होते हैं। इसके अलावा 60 सीटें महिलाओं के लिए और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में