इमरान खान के जेल में बंद रहने के कारण युवाओं की आंखों में क्रांति की चिंगारी दिख रही है: पार्टी नेता

इमरान खान के जेल में बंद रहने के कारण युवाओं की आंखों में क्रांति की चिंगारी दिख रही है: पार्टी नेता

इमरान खान के जेल में बंद रहने के कारण युवाओं की आंखों में क्रांति की चिंगारी दिख रही है: पार्टी नेता
Modified Date: August 11, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: August 11, 2026 7:09 pm IST

पेशावर, 11 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लगातार जेल में बंद रहने के कारण लोगों का गुस्सा इस हद तक बढ़ सकता है कि अगर खान खुद सुलह की अपील करें तो वह भी शांति बहाल नहीं करा पाएंगे।

इस्लामाबाद में उच्चतम न्यायालय की इमारत के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए खान की पार्टी पीटीआई शासित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने कहा, “मुझे युवाओं की आंखों में क्रांति की चिंगारी दिखाई दे रही है और कोई भी इसे नियंत्रित नहीं कर पाएगा।”

इससे एक दिन पहले उन्होंने धमकी दी थी कि अगर खान को इस सप्ताह जेल में पार्टी के नेताओं से मिलने की अनुमति नहीं दी गई तो देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।

खान (73) वर्ष 2023 से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

खान की पार्टी ने कई बार आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने उन्हें परिवार के सदस्यों और पार्टी नेताओं से मिलने की अनुमति नहीं दी है।

अफरीदी ने कहा था कि पीटीआई के सभी सांसद बृहस्पतिवार को जेल जाएंगे और अगर उन्हें खान से मिलने से रोका गया तो ‘पूरे पाकिस्तान’ में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होंगे।

अफरीदी मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के बाहर जारी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए, जहां उन्होंने चेतावनी दी कि लोगों में आक्रोश इस हद तक बढ़ सकता है कि अगर खान सुलह की अपील भी करेंगे तो भी लोग उनकी अपील शायद स्वीकार नहीं करें।

भाषा जोहेब अमित

अमित


लेखक के बारे में