मिस्त्र में ईसाइयों को ले जा रहे वाहनों पर अंधाधुंध फायरिंग, 28 की मौत
मिस्त्र में ईसाइयों को ले जा रहे वाहनों पर अंधाधुंध फायरिंग, 28 की मौत
मिस्र में सेना की वर्दी पहने नकाबपोश बंदूकधारियों ने शुक्रवार को कॉप्टिक ईसाइयों को ले जा रहे वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। मिस्त्र में दो महीनों में ईसाई समुदाय पर होने वाला यह दूसरा बड़ा हमला है। नकाबपोश बंदूकधारियों ने एक बस और दूसरे वाहनों पर हमला किया. इन वाहनों में कॉप्टिक ईसाई काहिरा से 250 किलोमीटर दक्षिण में अंबा सैमुअल मॉनिस्टरी जा रहे थे.बंदूकधारी तीन वाहनों में सवार थे. जिनकी संख्या 8-10 के बीच थी जिन्होंने सेना की वर्दी पहन रखी थी।

Facebook


