भारत और नेपाल ने सात परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और नेपाल ने सात परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और नेपाल ने सात परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
Modified Date: April 3, 2026 / 12:59 am IST
Published Date: April 3, 2026 12:59 am IST

काठमांडू, दो अप्रैल (भाषा) भारत ने नेपाल के साथ हिमालयी देश में 47.3 लाख नेपाली रुपये की अनुदान सहायता के तहत सात विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए बृहस्पतिवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय दूतावास और नेपाल के सामान्य प्रशासन मंत्रालय ने कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में परियोजनाओं को शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय दूतावास के एक बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं में नेपाल के विभिन्न प्रांतों में कोल्ड स्टोर, विद्यालय भवनों और एक प्रसूति केंद्र का निर्माण शामिल है।

भाषा अमित आशीष

आशीष


लेखक के बारे में