भारत ने ईरान में अपने नागरिकों से कहा, बिना दूतावास से समन्वय के सीमा पार न करें

Ads

भारत ने ईरान में अपने नागरिकों से कहा, बिना दूतावास से समन्वय के सीमा पार न करें

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 07:29 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 07:29 PM IST

दुबई, 16 मार्च (भाषा) भारत ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों से सोमवार को कहा कि वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ पूर्व और स्पष्ट समन्वय के बिना आगे की यात्रा के लिए किसी भी सीमा को पार करने का प्रयास न करें।

एक परामर्श में, दूतावास ने कहा कि वैसे भारतीय नागरिक जो उसकी जानकारी और मार्गदर्शन के बिना सीमा पार करके ईरान छोड़ने का प्रयास करते हैं, उन्हें आवागमन और आव्रजन संबंधी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

परामर्श में कहा गया, ‘‘ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे भारतीय दूतावास के साथ पूर्व और स्पष्ट समन्वय के बिना आगे की यात्रा के लिए ईरान की किसी भी सीमा को पार करने का प्रयास न करें।’’

परामर्श में कहा गया कि पूर्व समन्वय के बिना लोगों के ईरानी क्षेत्र से बाहर जाने पर दूतावास सहायता प्रदान करने की स्थिति में नहीं होगा।

इसमें कहा गया, ‘‘दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में है और जहां भी आवश्यक हो, समन्वित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जमीनी सीमाओं की ओर असंगठित आवागमन को सख्ती से हतोत्साहित किया जाता है।’’

दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से आग्रह किया कि वे उसकी सलाहों का सख्ती से पालन करें और किसी भी यात्रा से पहले आधिकारिक चैनल के संपर्क में रहें। दूतावास ने हेल्पलाइन भी जारी की है, जिसपर भारतीय नागरिक संपर्क कर सकते हैं।

यह परामर्श अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हाल में किए गए हमलों के मद्देनजर जारी किया गया है। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर एक बड़ा संयुक्त हमला किया और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के साथ, संघर्ष पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया है।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश