न्यूयार्क, (भाषा) अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने दक्षिण एशिया के कई देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति करने के लिए भारत की सराहना की है और भारत को ‘‘एक सच्चा दोस्त’’ बताया है जो वैश्विक समुदाय की मदद के लिए अपने फार्मास्युटिकल क्षेत्र का उपयोग कर रहा है।
Read More News: गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज रीवा में फहराएंगे ’तिरंगा’, नरोत्तम मिश्रा दतिया तो तुलसीराम सिलावट इंदौर में करेंगे झंडावंदन
अमेरिका के विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के ब्यूरो की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘हम वैश्विक स्वास्थ्य में भारत की भूमिका की सराहना करते हैं जिसने दक्षिण एशिया में कोविड-19 टीके की लाखों खुराक साझा की हैं। भारत की ओर से टीके की मुफ्त खेप की आपूर्ति मालदीव, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल के साथ शुरू हुई और यह दूसरों के लिए भी विस्तारित होगी। भारत एक सच्चा मित्र है जो वैश्विक समुदाय की मदद के लिए अपने फार्मास्युटिकल क्षेत्र का उपयोग कर रहा है।’’
Read More News: साध्वी का शराब सत्याग्रह! क्या इस मुद्दे को उछाल कर लोगों के मन की बात जानने की कोशिश की जा रही है?
नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव को भारत ने अपनी ‘‘पड़ोसी पहले’’ नीति के तहत अनुदान सहायता के तौर पर कोविड-19 टीका भेजा है।
Read More News: बीजेपी की ललकार…कांग्रेस भी धारदार! क्या प्रदर्शन बनाम प्रदर्शन की इस सियासी लड़ाई से किसानों का हित होगा?
भारत कोरोना वायरस टीकाकरण का अभियान पहले ही बड़े पैमाने पर शुरू कर चुका है, जिसके तहत देश भर में दो टीके- कोविशील्ड और कोवैक्सीन अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों को दिये जा रहे हैं।
Read More News: रायपुर में फिर चाकूबाजी, बच्चे के साथ घूमने निकले युवक को चाकू मारकर फरार हुआ आरोपी
भारत ने भूटान को कोविशील्ड टीके की 150,000 खुराक और मालदीव को 100,000 खुराकें भेजी हैं, जबकि बांग्लादेश को कोविड-19 टीकों की 20 लाख से अधिक खुराक और नेपाल को 10 लाख खुराक भेजी गई है।
Read More News