प्रधानमंत्री मोदी की तेल अवीव यात्रा से पहले भारत-इजराइल ने रक्षा सहयोग के लिए एक और करार किया

प्रधानमंत्री मोदी की तेल अवीव यात्रा से पहले भारत-इजराइल ने रक्षा सहयोग के लिए एक और करार किया

प्रधानमंत्री मोदी की तेल अवीव यात्रा से पहले भारत-इजराइल ने रक्षा सहयोग के लिए एक और करार किया
Modified Date: February 19, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: February 19, 2026 4:02 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

(हरिंदर मिश्रा)

तेल अवीव, 19 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इसी महीने के आखिर में होने वाली इजराइल यात्रा से पहले, भारत और इजराइल ने रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ करने और भविष्य की संगोष्ठियों तथा सहकारी पहलों सहित चल रही संयुक्त गतिविधियों को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

इजराइल के रक्षा मंत्रालय (आईएमओडी) के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग निदेशालय (एसआईबीएटी) ने भारत और इजराइल के प्रमुख रक्षा उद्योगों के बीच बैठकों की सुविधा प्रदान की, जिसके परिणामस्वरूप समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

आईएमओडी द्वारा जारी बयान में बताया गया कि एसआईबीएटी ने सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) और भारत के रक्षा मंत्रालय के सहयोग से इस सप्ताह अग्रणी भारतीय और इजराइली रक्षा कंपनियों के बीच एक संगोष्ठी और बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) बैठकों का आयोजन किया।

बयान के मुताबिक, ‘‘संगोष्ठी की अध्यक्षता एसआईबीएटी के निदेशक, ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) यायर कुलास ने किया और इसमें भारत के रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और इसकी अद्यतन रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2026 – भारत की राष्ट्रीय रक्षा खरीद नीति की जानकारी देने के के लिए इजराइल और भारत की छोटी, मध्यम और बड़ी रक्षा कंपनियों को मंच प्रदान किया गया।’’

आईएमओडी ने बताया, ‘‘इस कार्यक्रम में 30 भारतीय और 26 इजराइली रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।’’

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसआईडीएम के महानिदेशक रमेश के. ने किया और इसमें इजराइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह और इजराइल में भारत के रक्षा अताशे ग्रुप कैप्टन विजय पाटिल शामिल थे।

प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय इजराइल दौरे पर पहुंचेंगे। संभावना है कि वे अपनी बैठकों के दौरान द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हित के सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में