नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 30,000 से अधिक लोग प्रभावित: रिपोर्ट
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 30,000 से अधिक लोग प्रभावित: रिपोर्ट
(शिरीष बी. प्रधान)
काठमांडू, चार सितंबर (भाषा) नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से 32,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से सड़कों, पुलों, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को जारी सरकार की प्रारंभिक रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई।
राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह रिपोर्ट पेश की।
अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,295 हो गई। प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए जाने के बाद मृतकों की संख्या में यह बढ़ोतरी हुई।
नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन से अचानक आई बाढ़ ने उत्तर और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई और व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ।
भाषा तान्या शफीक
शफीक

Facebook


