भारतीय राजदूत रावत ने हांगकांग के इंडिया क्लब में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

Ads

भारतीय राजदूत रावत ने हांगकांग के इंडिया क्लब में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 10:12 PM IST

(के. जे. एम. वर्मा)

बीजिंग, दो मार्च (भाषा) चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने सोमवार को हांगकांग के इंडिया क्लब में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

इंडिया क्लब, हांगकांग के सामाजिक और सामुदायिक संगठनों में से एक है।

इसकी वेबसाइट के अनुसार, यह क्लब 1949 से अस्तित्व में है और 1967 में इंडिया क्लब के नाम से यह औपचारिक रूप से पंजीकृत हुआ था। यह क्लब भारतीयों और सभी राष्ट्रीयता के लोगों की जरूरतों को पूरा करता है।

हांगकांग स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हांगकांग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत राजेश नाइक ने लोगों का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।

भाषा

शुभम माधव

माधव