लंदन से बेंगलुरु जा रहे विमान में भारतीय मूल के ब्रितानी चिकित्सक ने बचाई शख्स की जान

Ads

लंदन से बेंगलुरु जा रहे विमान में भारतीय मूल के ब्रितानी चिकित्सक ने बचाई शख्स की जान

  •  
  • Publish Date - January 7, 2023 / 01:12 AM IST,
    Updated On - January 7, 2023 / 01:12 AM IST

लंदन, छह जनवरी (भाषा) लंदन से बेंगलुरु जा रहे विमान में भारतीय मूल के एक ब्रितानी चिकित्सक ने पांच घंटे तक जूझते हुये एक यात्री की जान बचायी। एक मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बर्मिंघम के क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में काम करने वाले डॉ. विश्वराज वेमाला (48) अपनी मां के साथ भारत जा रहे थे, तभी एक साथी यात्री को दिल का दौरा पड़ गया ।

यह घटना नवंबर महीने की है।

स्पीड मॉनिटरिंग डिवाइस और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन सहित विमान में उपलब्ध चिकित्सा संबंधी उपकरणों की आपूर्ति की सहायता से डॉ वेमाला ने यह कार्य किया ।

डॉ वेमाला ने इस बारे में कहा, ‘‘जाहिर तौर पर मेरे चिकित्सा प्रशिक्षण के दौरान, यह कुछ ऐसा था जिससे निपटने का मुझे अनुभव था, लेकिन हवा में 40,000 फुट की ऊंचाई पर ऐसा अनुभव मुझे जीवन भर याद रहेगा। ’’

भाषा रवि कांत रंजन

रंजन