सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति पर बच्चों को कार की डिक्की पर बैठाकर गाड़ी चलाने का आरोप

Ads

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति पर बच्चों को कार की डिक्की पर बैठाकर गाड़ी चलाने का आरोप

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 03:56 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 03:56 PM IST

सिंगापुर, 26 मार्च (भाषा) सिंगापुर की एक अदालत ने लग्जरी स्पोर्ट्स कार चलाते समय अपने दो बच्चों को डिक्की के कवर पर बैठाने के आरोप में भारतीय मूल के एक व्यक्ति के खिलाफ बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रेम आनंद सुगुनकुमार पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है, जिससे 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

रिपोर्ट के अनुसार, 20 अक्टूबर 2025 को प्रेम ने एक पॉश रिहायशी इलाके में गाड़ी चलाते समय अपने आठ और सात साल के बच्चों को कार के पीछे डिक्की के ऊपर कवर पर बैठा रखा था। इस घटना का वीडियो पिछले साल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अदालत में प्रेम के वकील ने अपने मुवक्किल से विचार-विमर्श के लिए समय मांगा।

मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। इस संबंध में दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को अधिकतम छह महीने की जेल, 2,500 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। वहीं, अगर पीड़ित की आयु 14 वर्ष से कम है, तो जुर्माने को दोगुना किया जा सकता है।

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव