ब्रिटेन में कार से लोगों को टक्कर मारने के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को हिरासत में भेजा गया

Ads

ब्रिटेन में कार से लोगों को टक्कर मारने के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को हिरासत में भेजा गया

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 10:11 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 10:11 PM IST

लंदन, एक अप्रैल (भाषा) ब्रिटेन में एक पब के बाहर अपनी कार से लोगों को टक्कर मारकर सात लोगों को घायल करने के आरोप में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को बुधवार को हिरासत में भेज दिया गया।

डर्बीशायर पुलिस ने कहा कि शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे डर्बी के फ्रायर गेट स्थित बिशप ब्लेज पब के बाहर एक कार की टक्कर से तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गये थे, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि कार पंजाब के मूल निवासी 36 वर्षीय संधू पोन्नाचन चला रहे थे।

पोन्नाचन पर जानबूझकर गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने के छह आरोप, गंभीर शारीरिक चोट पहुंचाने के प्रयास का एक आरोप और धारदार हथियार रखने का एक आरोप भी लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से 36 से 52 वर्ष की आयु के चार लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पोन्नाचन लंदन के उत्तर-पूर्व में डर्बी में रहते हैं और घटना के सात मिनट बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

पोन्नाचन को बुधवार को वह दक्षिणी डर्बीशायर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें 29 अप्रैल को डर्बी क्राउन कोर्ट में पेशी तक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश