लंदन के ‘ट्रैफलगर स्क्वायर’ में एकजुटता दिखाने के लिए भारतीय छात्र एकत्र हुए
लंदन के 'ट्रैफलगर स्क्वायर' में एकजुटता दिखाने के लिए भारतीय छात्र एकत्र हुए
(अदिति खन्ना)
(तस्वीर के साथ)
लंदन, 26 जुलाई (भाषा) भारत में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन के समर्थन में रविवार को लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर सैकड़ों छात्रों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
नयी दिल्ली में 36 दिनों तक चले आंदोलन का समापन शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ हुआ।
इस सप्ताहांत प्रदर्शन का आयोजन ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) ब्रिटेन ने किया था। यह बाद में भारत में छात्र आंदोलन की “जीत का जश्न” मनाने के कार्यक्रम में बदल गया।
इसमें शिक्षा मंत्री के तौर पर प्रधान के इस्तीफे का स्वागत किया गया और शिक्षा सुधारों के समर्थन में उसका रुख दोहराया गया।
एसएफआई ब्रिटेन ने एक बयान में कहा, “एसएफआई ब्रिटेन छात्र आंदोलन के संघर्ष और उसकी सफलता को सलाम करता है, जिसने शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया।”
इसमें कहा गया, “यह लड़ाई बहुत प्रेरणादायक और हिम्मत भरी रही है। लेकिन यह निश्चित रूप से अभी खत्म नहीं हुई है। हम नीट में गड़बड़ी के कारण 21 छात्रों की मौत और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की बेरहम कार्रवाई पर शोक मनाना जारी रखेंगे।”
भाषा
शुभम प्रशांत
प्रशांत

Facebook


