श्रीलंका में आगमन पर मुफ्त वीजा के लिए पात्र 40 देशों के पर्यटकों में भारतीय भी शामिल हैं
श्रीलंका में आगमन पर मुफ्त वीजा के लिए पात्र 40 देशों के पर्यटकों में भारतीय भी शामिल हैं
कोलंबो, 25 मई (भाषा) श्रीलंका सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि 40 देशों के जिन आगंतुकों को आगमन पर ही 30 दिनों के लिए वैध मुफ्त वीजा दिया जाएगा, उनमें भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं।
आव्रजन और उत्प्रवासन विभाग ने कहा कि श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय पारस्परिक समझौते वाले देशों—जैसे सिंगापुर, मालदीव और सेशेल्स— के सभी आगंतुकों सहित 40 देशों के नागरिकों के लिए आगमन से पहले इलेक्ट्रॉनिक यात्रा मंजूरी (ईटीए) प्राप्त करना आवश्यक है।
इस व्यवस्था के तहत, पर्यटकों को पहले आगमन की तारीख से दो बार प्रवेश की सुविधा के साथ 30 दिनों का मुफ्त वीजा मिलेगा।
श्रीलंका में आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए भारत अब भी सबसे बड़ा स्रोत बाज़ार बना हुआ है।
भारत के अलावा, अन्य देशों में रूस, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, चीन और डेनमार्क शामिल हैं।
भाषा
प्रशांत सुरेश
सुरेश

Facebook


