चीन में भारत के नए राजदूत ने गांधी और टैगोर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करके पदभार ग्रहण किया
चीन में भारत के नए राजदूत ने गांधी और टैगोर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करके पदभार ग्रहण किया
बीजिंग, चार मई (भाषा) चीन में भारत के नए राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने सोमवार को महात्मा गांधी और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करके पदभार ग्रहण किया।
दुरईस्वामी रविवार को बीजिंग पहुंचे, जहां वरिष्ठ चीनी व भारतीय अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्री विक्रम दुरईस्वामी ने चाओयांग पार्क में स्थित जिंताई कला संग्रहालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके चीन में भारत के राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण किया।”
इस दौरान उनके साथ संग्रहालय के अधिकारी युआन शिकुन भी मौजूद थे।
दूतावास ने बताया, “राजदूत ने दूतावास में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को भी श्रद्धांजलि दी।”
साल 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी दुरईस्वामी (56) ने प्रदीप कुमार रावत का स्थान लिया है। बीजिंग में तैनाती से पहले वह ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं।
भाषा जोहेब माधव
माधव

Facebook


