Indonesia Earthquake News : 7.4 तीव्रता के भूकंप से हिला इंडोनेशिया, सुनामी अलर्ट के बाद लोगों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

इंडोनेशिया के मालुकू सागर क्षेत्र में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने दहशत फैला दी। भूकंप के बाद सुनामी चेतावनी जारी की गई, कई इमारतों को नुकसान पहुँचा और मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Indonesia Earthquake News : 7.4 तीव्रता के भूकंप से हिला इंडोनेशिया, सुनामी अलर्ट के बाद लोगों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

Indonesia Earthquake News / Image Souce : Screengrab

Modified Date: April 2, 2026 / 05:32 pm IST
Published Date: April 2, 2026 5:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंडोनेशिया के मालुकू सागर में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।
  • भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी चेतावनी जारी की गई, बाद में अलर्ट हटाया गया।
  • मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत, कई जगह इमारतों को नुकसान पहुँचा।

नई दिल्ली : Indonesia Earthquake News इंडोनेशिया में कुदरत का कहर टूटा है, जहाँ 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश को दहला दिया है। भूकंप इतना भीषण था कि कई स्थानों पर धरती फट गई और देखते ही देखते कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। इस आपदा के बाद मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत की दुखद खबर सामने आई है।

सुनामी की चेतावनी भी जारी

भूकंप के झटके महसूस होते ही प्रभावित इलाकों में भगदड़ का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए बदहवास होकर सड़कों पर दौड़ने लगे, जिसका वीडियो भी सामने आया है। Indonesia Disaster Video भूकंप की तीव्रता और समुद्री हलचल को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। खतरे को भांपते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने अपने घर खाली कर दिए हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

Tsunami Warning उठ सकती है खतरनाक लहरें

वर्तमान में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुट गया है। मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। तटीय क्षेत्रों में हाई अलर्ट है हवाई स्थित पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा कि इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों में भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं। प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी देते हुए तटीय इलाकों में रहने वालों को घर खाली करवा दिए है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.