वाशिंगटन, 19 जून (भाषा) बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह यहां मशहूर लिंकन स्मारक पर सैकड़ों योग प्रेमी एकत्र हुए और प्राणायाम किया।
योग गुरु जय कलाथिल की देखरेख में, भारतीय मूल के लोगों और अन्य ने अब्राहम लिंकन की याद में 1922 में बनाए गए स्मारक की सीढ़ियों के पास योगासन किए।
लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे, जिन्होंने गृहयुद्ध के दौरान देश का नेतृत्व किया और दासता प्रथा को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश हैं। यह न सिर्फ़ योग की लोकप्रियता को दिखाता है, जिसे दुनिया भर में सराहा गया है, बल्कि इस प्राचीन भारतीय विरासत को बड़े पैमाने पर अपनाए जाने को भी दर्शाता है।’’
भाषा नेत्रपाल माधव
माधव