पुणे, 19 जून (भाषा) फोनोग्राफ्रिक परफॉर्मेंस लिमिटेड-इंडिया (पीपीएल-इंडिया)को सरकार ने कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत कॉपीराइट सोसाइटी के तौर पर पंजीकृत किया है। संगठन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वर्ष 1941 में स्थापित पीपीएल-इंडिया एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो करीब 500 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है, जिनमें टी-सीरीज, सोनी म्यूजिक, यूनिवर्सल म्यूजिक, टाइम्स म्यूजिक, लहरी म्यूजिक और आदित्य म्यूजिक शामिल हैं।
पीपीएल-इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह पंजीकरण ध्वनि रिकॉर्डिंग अधिकारों के सामूहिक प्रबंधन और लाइसेंसिंग के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करता है और इससे देश में रिकॉर्ड किए गए संगीत का इस्तेमाल करने वाले व्यवसायों के लिए अधिक स्पष्टता आने की उम्मीद है।
पीपीएल इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीबी अय्यर ने कहा कि यह पंजीकरण संगठन और उन संगीत कंपनियों के लिए एक अहम पड़ाव है, जिनका वह प्रतिनिधित्व करता है।
भाषा धीरज पारुल
पारुल