दुबई, 18 अप्रैल (एपी) ईरान ने अमेरिका और इजराइल से संघर्ष की वजह से गत सात सप्ताह से बंद अपने हवाई क्षेत्र को शनिवार को आंशिक रूप से खोलने की घोषणा की। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
नागरिक उड्डयन संगठन ने बताया कि पूर्वी ईरान के ऊपर के हवाई मार्ग स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे (जीएमटी के अनुसार तड़के साढ़े तीन बजे) से दोबारा खोल दिए गए हैं।
सरकारी स्वामित्व वाले ‘ईरान’ अखबार के मुताबिक, देश के हवाई अड्डों पर उड़ानें धीरे-धीरे फिर से शुरू होंगी, हालांकि इसके लिए कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई गई है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू किए जाने के बाद से देश का हवाई क्षेत्र बंद था।
अब इसे आंशिक रूप से फिर से खोलने का फैसला ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम लागू होने के एक हफ्ते से अधिक समय बाद लिया गया है।
भाषा रंजन धीरज
धीरज