Damoh 9 month Baby Rape case : दादा निकला दरिंदा! घर की दहलीज पर 9 महीने की दूधमुंही बच्ची के साथ किया घिनौना काम, पूरा मामला सुनकर खौल जाएगा खून

दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी दादा द्वारा अपनी 9 महीने की पोती के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मासूम बच्ची जिला अस्पताल में उपचाराधीन है।

Damoh 9 month Baby Rape case : दादा निकला दरिंदा! घर की दहलीज पर 9 महीने की दूधमुंही बच्ची के साथ किया घिनौना काम, पूरा मामला सुनकर खौल जाएगा खून

Damoh 9 month Baby Rape case / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: February 28, 2026 / 05:18 pm IST
Published Date: February 28, 2026 5:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में 9 महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात।
  • आरोपी दादा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
  • गंभीर हालत में बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी।

दमोह: Damoh 9 month Baby Rape case मध्य प्रदेश के दमोह जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी दादा ने अपनी ही 9 महीने की मासूम पोती के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस शर्मनाक घटना के बाद मासूम को गंभीर हालत में देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आधी रात को हुआ खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक मामला दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। Madhya Pradesh Crime News  परिवार के रिश्ते में लगने वाले दादा ने ही अपनी मासूम पोती के साथ हैवानियत की। जब परिजनों को इस घिनौनी करतूत का पता चला, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नोहटा पुलिस को दी। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी दादा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

डॉक्टरों की निगरानी ने मासूम

इस घटना के सामने आने के बाद से समूचे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। नोहटा थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। Damoh News फिलहाल मासूम बच्ची अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है।

यह भी पढ़ेः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.