Iran Basij Chief Killed/Image Source: ANI
दुबई: Iran Basij Chief Killed: ईरान की न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के प्रमुख जनरल गुलाम रजा सुलेमानी की मौत की मंगलवार को पुष्टि की।
Iran Basij Chief Killed: इससे पहले दिन में इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा था कि सुलेमानी और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को “कल रात मार दिया गया।”
हालांकि, ईरान ने लारीजानी के मारे जाने की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। लारीजानी को देश के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक माना जाता था।