ईरान ने इजराइल की ओर से हमले करने के मामले में छह कैदियों को फांसी पर लटकाया

Ads

ईरान ने इजराइल की ओर से हमले करने के मामले में छह कैदियों को फांसी पर लटकाया

  •  
  • Publish Date - October 4, 2025 / 01:16 PM IST,
    Updated On - October 4, 2025 / 01:16 PM IST

दुबई (संयुक्त अरब अमीरात), चार अक्टूबर (एपी) ईरान ने देश के तेल समृद्ध दक्षिण-पश्चिम में इजराइल की ओर से हमले करने के मामले में मृत्युदंड पाने वाले छह कैदियों पर फांसी दे दी। ईरान ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ईरान में कैदियों को फांसी दिए जाने की कार्रवाई तेज हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि जून में 12 दिनों तक चले ईरान-इजराइल युद्ध के बाद दी गई फांसी की संख्या पिछले कई दशकों में सबसे अधिक है।

ईरान ने कहा कि इन लोगों ने पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों की हत्या की थी तथा ईरान के अशांत खुजस्तान प्रांत में खोर्रमशहर के आसपास के स्थलों को निशाना बनाकर बम विस्फोट किए थे।

एपी सिम्मी शोभना

शोभना