होर्मूज जलडमरूमध्यम के रास्ते जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए शुल्क वसूल रहा है ईरान: जीसीसी

Ads

होर्मूज जलडमरूमध्यम के रास्ते जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए शुल्क वसूल रहा है ईरान: जीसीसी

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 04:17 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 04:17 PM IST

दुबई, 26 मार्च (एपी) खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के महासचिव ने कहा है कि ईरान होर्मूज जलडमरूमध्यम के रास्ते जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए शुल्क वसूल रहा है।

जासिम मोहम्मद अल बुदैवी ने ईरान पर यह आरोप लगाने वाले पहले शीर्ष अधिकारी हैं। फारस की खाड़ी में स्थित इस संकरे मार्ग से पहले दुनियाभर में 20 प्रतिशत तेल की आपूर्ति होती थी।

बुदैवी बहरीन, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात समेत छह अरब देशों के समूह जीसीसी के प्रमुख हैं।

उन्होंने बृहस्पतिवार को सऊदी अरब के रियाद में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

एपी जोहेब रंजन

रंजन

रंजन