Iran Israel America War Update: ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिकियों को खुला खत! ‘सच जानो वरना…’ 1953 में हुए कांड का किया जिक्र

Ads

Iran Israel America War Update: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 08:18 AM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 08:23 AM IST

Masoud Pezeshkian/ image source: dailyunt

HIGHLIGHTS
  • अमेरिकियों से प्रोपेगैंडा से दूर रहने अपील
  • ईरान ने युद्ध शुरू न करने दावा
  • 1953 तख्तापलट से दुश्मनी शुरुआत

Iran Israel America War Update: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। अपने पत्र में उन्होंने अमेरिकियों से अपील की कि वे युद्ध से जुड़े प्रोपेगैंडा से दूर रहें और सच्चाई को समझने की कोशिश करें। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दुनिया को बताएंगे कि वह कितने “महान” हैं। ट्रंप के इस बयान को उनके आगामी राजनीतिक कदमों और चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Iran Israel America War: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान का अमेरिकियों के लिए पत्र

पेजेश्कियान ने स्पष्ट रूप से कहा कि ईरान ने कभी किसी युद्ध की शुरुआत नहीं की है और हमेशा शांति का समर्थन किया है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच दुश्मनी की शुरुआत 1953 के तख्तापलट से हुई, जब ईरान की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया गया था। उनके इस बयान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कूटनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Iran America War: ईरान के सुप्रीम लीडर ने अमेरिका  पर बोला हमला

वहीं दूसरी ओर, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दोनों देशों को “बेरहम” बताते हुए कहा कि उनके लिए इंसानियत का कोई मोल नहीं है। खामेनेई ने आरोप लगाया कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की नीतियां दुनिया में अस्थिरता और संघर्ष को बढ़ावा देती हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक राजनीति में ध्रुवीकरण साफ नजर आ रहा है। इस बयान से साफ है कि ईरान अपने रुख पर कायम है और पश्चिमी देशों के खिलाफ अपनी आलोचना को और तेज कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पेजेश्कियान ने क्या अपील की?

अमेरिकियों से प्रोपेगैंडा से दूर रहने अपील

ईरान ने युद्ध पर क्या कहा?

ईरान ने युद्ध शुरू न करने दावा

1953 तख्तापलट क्यों महत्वपूर्ण?

1953 तख्तापलट से दुश्मनी शुरुआत