Iran Israel War Update: मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव! ईरान को मिलकर बर्बाद कर रहे अमेरिका-इजारयल, अब इन महत्वपूर्ण ठिकानों के उड़ाए चिथड़े-चिथड़े

Ads

Iran Israel War Update: मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हाल ही में कई मिसाइल और हवाई हमलों की घटनाएं हुई हैं।

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 10:41 AM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 10:46 AM IST

iran israel war/ image source: RyanRozbiani x handle

HIGHLIGHTS
  • ईरान पर मिसाइल और हवाई हमले
  • बुशहर न्यूक्लियर प्लांट हुआ निशाना
  • इस्फहान हथियार केंद्रों पर हमला

Iran Israel War Update: मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हाल ही में कई मिसाइल और हवाई हमलों की घटनाएं हुई हैं। सबसे गंभीर हमला बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हुआ, जहां मिसाइल से निशाना साधा गया। इसके अलावा इस्फहान में हथियार निर्माण केंद्रों पर भी हवाई हमले किए गए। इन हमलों के बाद ईरान ने सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है और स्थानीय प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

Iran Israel War: कुवैत में भी हालात तनावपूर्ण

सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि कुवैत में भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक की घटना सामने आई है। ड्रोन हमले में एयरपोर्ट के ईंधन टैंक को निशाना बनाया गया, जिससे वहां भीषण धमाका हुआ और आग फैल गई। आग की लपटों और धमाके से एयरपोर्ट पर कामकाज पूरी तरह ठप हो गया, जबकि पास-पड़ोस के क्षेत्रों में भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि धमाके और आग को काबू में करने के लिए फायर ब्रिगेड और सुरक्षा बल मौके पर सक्रिय हैं।

Iran Israel War Latest News: ईरान ने अब तक किसी हमले का औपचारिक जवाब नहीं दिया

ईरान ने अब तक किसी हमले का औपचारिक जवाब नहीं दिया है, लेकिन सुरक्षा बलों को उच्च अलर्ट पर रखा गया है। कुवैत में हुए ड्रोन हमले के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने शांति बनाए रखने और संघर्ष को बढ़ाने से बचने की अपील की है, लेकिन फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें :-

ईरान पर किसने हमला किया?

मिसाइल हमला कर निशाना बनाया गया।

बुशहर प्लांट पर क्या हुआ?

अमेरिका-इजरायल के सहयोग से हमला।

इस्फहान में किस पर हमला?

हथियार निर्माण केंद्रों पर हवाई हमला।