iran israel war update/ imagesouce: TruthTrumpPost X HANDLE
Iran-Israel War Update: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर हालात गंभीर होते दिखाई दे रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार Iran ने Persian Gulf क्षेत्र में एक तेल टैंकर को निशाना बनाकर भीषण हमला किया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और उसमें भयानक आग लग गई।
समुद्र के बीचोंबीच उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया कि हमला होने के बाद तेल टैंकर पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। फिलहाल टैंकर को कितना नुकसान हुआ और उसमें मौजूद लोगों की स्थिति क्या है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस हमले ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
🚨JUST IN: Huge fire erupts on oil tanker in the Persian Gulf after reported attack. pic.twitter.com/iOKtrsecXR
— Donald J Trump Posts TruthSocial (@TruthTrumpPost) March 11, 2026
इसी बीच क्षेत्र में एक और बड़ा हमला सामने आया है। लेबनान के संगठन Hezbollah ने Israel पर भीषण मिसाइल हमला किया है। हिजबुल्लाह ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कई मिसाइलें इजरायल की ओर दागते हुए दिखाई दे रही हैं। संगठन का दावा है कि उसने इजरायल के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों के कारण इजरायल को भारी नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। हालांकि अभी तक नुकसान का पूरा आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। हमले के बाद इजरायल में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
🚨 BREAKING
Right now: A fierce Iranian missile attack — the sky ignites over Israel 💥, missiles striking everywhere.
An extremely terrifying scene. pic.twitter.com/jv2OJjOKOK— Iran Press (@GP_Presss) March 11, 2026
बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह ने इजरायल के प्रमुख बंदरगाह शहर Haifa को भी अपने हमले का टारगेट बनाया। हाइफा इजरायल का एक अहम औद्योगिक और समुद्री शहर माना जाता है, इसलिए इस पर हमला होने से तनाव और बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्र में तेल टैंकर पर हमला और इजरायल के शहरों पर मिसाइल दागे जाने की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। अगर इसी तरह हमले जारी रहे तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार, तेल आपूर्ति और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी पड़ सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस इलाके में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम पर बनी हुई है।