Iran Nuclear Test Earthquake: युद्ध के बीच कांपी ईरान की धरती! 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके से मचा हड़कंप, क्या इसका कनेक्शन परमाणु परीक्षण तो नहीं?

Ads

Iran Nuclear Test Earthquake: युद्ध के बीच कांपी ईरान की धरती! 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके से मचा हड़कंप, क्या इसका कनेक्शन परमाणु परीक्षण तो नहीं?

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 02:11 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 02:11 PM IST

Iran Nuclear Test Earthquake/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • ईरान में भूकंप का झटका
  • जंग के बीच गराश हिला
  • 4.3 तीव्रता दर्ज

Iran Nuclear Test Earthquake:  ईरान के दक्षिणी प्रांत फार्स के गराश शहर में 3 मार्च 2026 को रिक्टर स्केल 4.3 का भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

जंग और तबाही का डबल झटका! (iran news earthquake)

गराश जो Gerash County का मुख्यालय है और लारेस्तान क्षेत्र का हिस्सा है, ईरान के सबसे भूकंपीय सक्रिय क्षेत्रों में आता है। यह क्षेत्र अरेबियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट के टकराने से बने जाग्रोस फोल्ड थ्रस्ट बेल्ट का हिस्सा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस इलाके में 4 से 5 मैग्निट्यूड के भूकंप आम हैं और आमतौर पर गंभीर नुकसान नहीं करते।

ईरान के गराश में भूकंप (iran news earthquake today)

Iran Nuclear Test Earthquake:  हालांकि इस भूकंप का समय अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव और संभावित युद्ध के बीच आया है, जिससे इसे लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। कुछ लोग इसे संभावित न्यूक्लियर टेस्ट से जोड़कर भी देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें

गराश भूकंप 2026 "क्यों" आया?

गराश भूकंप मुख्य रूप से अरेबियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट के टकराने से बने ज़ाग्रोस फोल्ड थ्रस्ट बेल्ट के भू-भौतिक तनाव के कारण आया। यह क्षेत्र भूकंपीय रूप से सक्रिय है।

गराश भूकंप 2026 "कितनी तीव्रता" का था?

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का था और केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर गहराई में था।

गराश भूकंप 2026 से "कितना नुकसान" हुआ?

विशेषज्ञों के अनुसार, 4 से 5 मैग्निट्यूड वाले भूकंप आमतौर पर गंभीर नुकसान नहीं करते, इसलिए इस भूकंप से कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना कम मानी जा रही है।