RGPV Name Change Politics/Image Credit: IBC24
RGPV Name Change Politics: भोपाल: मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा के सबसे बड़ केंद्र राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अब एक नए रूप में नजर आएगा। मोहन कैबिनेट ने इसे तीन अलग-अलग तकनीकी और कौशल विश्वविद्यालयों में बांटने के प्रस्ताव पर मुहर लग दी है। भोपाल के अलावा जबलपुर और उज्जैन में भी अब तकनीकी विश्वविद्यालय होंगे। जिन्हें मध्यभारत, महाकौशल और मालवा प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय के नाम से पहचाना जाएगा।
सरकार का तर्क है कि तीन भागों में बांटने से प्रशासनिक कामकाज आसान होगा और विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, लेकिन विश्वविद्यालय के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाए जाने पर सियासत भी गरमा चुकी है। (RGPV Name Change Politics) पूर्व सीएम कमलनाथ ने X पर लिखा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को तीन हिस्सों में बांटकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाना भाजपा सरकार की ओछी मानसिकता का प्रतीक है।
RGPV Name Change Politics: मध्यप्रदेश में नाम बदलने की सियासत नई नहीं है। इससे पहले हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति करने और होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करने पर भी सियासत गरमा चुकी है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या किसी संस्थान को तीन भागों में बांटने का मॉडल तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार ला पाएगा और क्या नाम बदलने से शिक्षा की तस्वीर भी बदलेगी या फिर नाम बदलने को लेकर शुरू हुई सियासी जंग में असली मकसद कहीं खो जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-