ईरान संवर्धित यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार: ट्रंप ने फिर दावा किया

Ads

ईरान संवर्धित यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार: ट्रंप ने फिर दावा किया

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 09:05 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 09:05 PM IST

वाशिंगटन, 17 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फिर से दावा किया कि ईरान संवर्धित यूरेनियम सौंपने पर सहमत हो गया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिका को हमारे महान बी2 बमवर्षकों द्वारा उत्पन्न की गई पूरी परमाणु धूल प्राप्त होगी – किसी भी तरह से, किसी भी रूप में पैसों का लेन-देन नहीं होगा।’’

‘‘परमाणु धूल’’ शब्द का उपयोग ट्रंप अक्सर अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम को संदर्भित करने के लिए करते हैं, जिसके बारे में माना जाता है कि यह उन परमाणु स्थलों के नीचे दबा हुआ है जिन पर अमेरिका ने पिछले साल इजराइल और ईरान के बीच 12 दिन तक चले युद्ध के दौरान बमबारी की थी।

यदि यह सच है, तो यह ईरान की ओर से एक बड़ी चीज होगी और इससे संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका की एक प्रमुख मांग पूरी हो जाएगी। लेकिन न तो ईरान और न ही संघर्ष में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले देशों ने यह कहा है कि तेहरान ने ऐसा कोई समझौता किया है।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को भी यह दावा किया था कि ईरान ने ‘‘हमें परमाणु धूल वापस देने पर सहमति जताई है’’।

एपी नेत्रपाल पवनेश

पवनेश