ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर से प्रतिबंध लगाए

Ads

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर से प्रतिबंध लगाए

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 02:41 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 02:41 PM IST

काहिरा, 18 अप्रैल (एपी) ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने संबंधी फैसले को लेकर तुरंत पलटी मारते हुए शनिवार को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिये।

उसने यह फैसला तब किया जब इससे पहले अमेरिका ने कहा कि इस कदम से उसकी नाकेबंदी समाप्त नहीं होगी।

देश की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को कहा कि ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण पहले की स्थिति में लौट आया है … और अब यह सशस्त्र बलों के कड़े प्रबंधन और नियंत्रण में है।’’

उसने चेतावनी दी कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी, तब तक जलडमरूमध्य से आवागमन भी बाधित रखा जाएगा।

यह घोषणा सुबह की गई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी नाकेबंदी तब तक ‘‘पूरी तरह प्रभावी बनी रहेगी’’ जब तक तेहरान अमेरिका के साथ समझौते पर नहीं पहुंचता, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा भी शामिल है।

एपी गोला

देवेंद्र

देवेंद्र