ईरान ने अमेरिका की ‘कठोर आर्थिक कदम’ उठाने की धमकियों को खारिज किया

Ads

ईरान ने अमेरिका की ‘कठोर आर्थिक कदम’ उठाने की धमकियों को खारिज किया

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 03:38 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 03:38 PM IST

दुबई, 21 अगस्त (एपी) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने उनके देश को दी गई अमेरिका की ‘कठोर आर्थिक कदम’ उठाने की धमकियों को खारिज किया और कहा कि ऐसी ‘नाकाम नीतियां’ ईरानियों में और अधिक विरोध की भावना पैदा करेंगी।

अराघची की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बृहस्पतिवार को ईरान के खिलाफ ‘कठोर आर्थिक कदम’ उठाने की धमकी दिए जाने के कुछ घंटे बाद आई।

ट्रंप ने ‘‘अभूतपूर्व स्तर पर आर्थिक युद्ध और अलगाव’’ का वादा किया, हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा विवरण नहीं दिया।

अराघची ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ये धमकियां अमेरिकी जनता का ध्यान देश की घरेलू वित्तीय समस्याओं से भटकाने के उद्देश्य से दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका का ‘‘आर्थिक आतंकवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था और दुनियाभर के देशों की राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए खतरा है।’’

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान को ‘‘दुनिया के इतिहास में सबसे बड़े समन्वित आर्थिक अलगाव’’ का सामना करना पड़ेगा।

सीएनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में बेसेंट ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों और कंपनियों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अमेरिका के सहयोगी देश यह तय करें कि वे किस ओर हैं।

एपी शोभना मनीषा

मनीषा